उत्तर प्रदेश

Bareilly: डांडिया नृत्य से महिलाओं ने बढ़ाई नवरात्रि की शोभा

Admindelhi1
25 Sept 2025 1:13 PM IST
Bareilly: डांडिया नृत्य से महिलाओं ने बढ़ाई नवरात्रि की शोभा
x

बरेली: नवरात्रि के अवसर पर स्टेडियम रोड स्थित लॉन में जय दुर्गा डांडिया समिति एवं बागवान समिति की ओर से बुधवार रात डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेनु प्रिया महाजन ने सभी आगंतुकों का स्वागत कर किया। रोटरी गवर्नर सीए राजन विद्यार्थी मुख्य अतिथि रहे। आयोजिका रेनु प्रिया महाजन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को एकजुट करना और देवी दुर्गा की भक्ति में डांडिया नृत्य का आनंद उठाने का अवसर प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का आकर्षण मशहूर डीजे, रंगीन लाइट्स, महिलाओं के रंग बिरंगे वस्त्र व गरबा नृत्य रहा। महिलाओं ने डांडिया थीम पर जमकर डांस किया। विभिन्न प्रकार के गेम्स जैसे डांडिया क्वीन, बेस्ट परफॉर्मेस गरबा नृत्य, लकी ड्रा आदि का आयोजन हुआ।

जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे शम्मी जायसवाल और डांडिया क्वीन रितु शर्मा को सम्मानित किया गया। रेनू प्रिया महाजन, रिचा टंडन, शोभा गंगवार, संदीप टंडन, संजय चावला, अतिन मेहरा, आशीष सक्सेना आदि सदस्यों ने योगदान दिया। जय दुर्गा डांडिया समिति ने वर्ष 2017 मे शहर मे पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन किया था।

Next Story