उत्तर प्रदेश

Bareilly: सामूहिक पूजा के दौरान महिलाओं ने हरि मंदिर में सजाई थालियां

Admindelhi1
11 Oct 2025 2:32 PM IST
Bareilly: सामूहिक पूजा के दौरान महिलाओं ने हरि मंदिर में सजाई थालियां
x

बरेली: मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर मे शाम 5 बजे से ही महिलाएं पूजा करने पहुंच गई। वही राजेन्द्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर मे भी महिलाएं दोपहर 3 बजे से पहुंचने लगी थी। महिलाएं 16 ब्रंगार कर सज धज कर मंदिर पहुंची। मंदिर के पुजारी ने करवाचौथ की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि इस व्रत से पति की आयु लंबी होती है, जोड़े मे मिठास और अन्य लाभ मिलते है। महिलाएं अपने घरों से ही पूजा की थाली सजाकर लाई थीं। इनमें दीपक, जल, मिष्ठान, फल, मैदे की पूड़ी सजी थाल से महिलाओं ने अपनी खास, जेठानी, ननद के साथ मिलकर विधि विधान से करवाचौथ की पूजा की।

इसके बाद महिलाओं ने गोल कतार में बैठकर रीति-रिवाज के अनुसार एक-दूसरे से पूजा की थालियां बदली। वरिष्ठ महिलाएं कुर्सी पर बैठकर सभी महिलाओं को पूजा करने के जानकारी दे रही थी।

Next Story