- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: महिला की मौत...

x
बरेली: जनपद के बहेड़ी कस्बे मे बाईपास पर स्थित यूनियन अस्पताल में झोलाछाप के गलत इलाज से महिला के मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की तो तमाम अनियमितताएं, मिली। इस पर डिप्टी सीएमओ ने पुलिस के साथ अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की। क्षेत्र के गांव पिपरिया रंजीत निवासी राजपाल की 33 वर्षीय पत्नी गीता की बच्चेदानी मे गांठ थी। परिजन उसे ऑपरेशन के लिए बाईपास स्थित यूनियन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे।
ऑपरेशन के दौरान गीता की गुरुवार देर रात मे मौत हो गई। इसके बाद झोलाछाप फरार हो गया। सूचना पर गांव से तमाम लोग पहुंच गए और हंगामा किया था। शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ अमित कुमार ने चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा के साथ अस्पताल को सील करा दिया।
Tagsबरेलीमहिलामौतहड़कंपअस्पताल सीलBareillywomandeathpanichospital sealed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





