उत्तर प्रदेश

Bareilly: खेत में काम कर रही महिला को जहरीले सांप ने काटा, मौत

Tara Tandi
29 Jun 2024 2:19 PM GMT
Bareilly: खेत में काम कर रही महिला को जहरीले सांप ने काटा, मौत
x
Bareilly बरेली। खेत में काम कर रही महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना भुता के गांव गिरधरपुर की रहने वाली 25 वर्षीय कुसुम पत्नी सूरजपाल के रिश्तेदार ने बताया आज सुबह खेत में धान की बेड लगा रही थी। इस दौरान उसको जहरीले सांप ने काट लिया। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया
Next Story