उत्तर प्रदेश

Bareilly: झगड़े के कारण महिला ने जहर निगला, आरोपी हिरासत में

Admindelhi1
24 Jan 2026 2:59 PM IST
Bareilly: झगड़े के कारण महिला ने जहर निगला, आरोपी हिरासत में
x

बरेली: लिव इन रिलेशन मे रहे युवक से झगड़ा होने के बाद महिला ने जहर खाकर जान दे दी। भुता पुलिस ने चार महीने बाद खुलासा करके आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक भुता पुलिस ने 29 सितंबर को महिला का शव अधकटा गांव अमृत सरोवर के पास से बरामद किया था। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई। अधकटा गांव की एकता देवी के रूप मे उसके शव की शिनाख्त की गई। एकता के परिवार वालों ने हरूनगला गांव के आकाश कनौजिया समेत तीन के खिलाफ हत्या करने के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को आकाश कनौजिया को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी आकाश कनौजिया ने बताया वर्ष 2020 मे फेसबुक के माध्यम से एकता देवी से उसकी दोस्ती हुई। 2023 मे एकता अपने पति और बच्चे को छोड़कर उसके पास आकर रहने लगी। आकाश और एकता पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।

एकता अन्य दोस्तों से भी बात करती थी। जिससे आकाश के साथ एकता का अक्सर झगड़ा होता था। झगड़े के दौरान एकता बार-बार घर से जाने की धमकी देती थी। 29 सितंबर को आकाश कनौजिया की एकता से कहासुनी हुई। जिसके बाद एकता अपना मोबाइल फेककर घर से निकल गई। 30 सितंबर को भुता पुलिस ने उसके पैतृक गांव अधकटा के पास अमृत सरोवर मे लावारिस हालत मे शव बरामद किया। गुरुवार को भुता पुलिस ने आकाश कनौजिया को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story