उत्तर प्रदेश

Bareilly: करवाचौथ की खरीदारी जाते समय महिला की दर्दनाक मौत

Admindelhi1
9 Oct 2025 2:19 PM IST
Bareilly: करवाचौथ की खरीदारी जाते समय महिला की दर्दनाक मौत
x

बरेली: जनपद के थाना फरीदपुर मे करवाचौथ की खरीदारी के लिए पति के साथ बाइक से फरीदपुर आ रही महिला की बाइक सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे मे मह‍िला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम कंजा इलाका पिपरथरा निवासी निधि पत्नी सौरभ उम्र 26 वर्ष बुधवार दोपहर बाइक से अपने गांव से फरीदपुर आ रही थी।

बीसलपुर रोड पर तोताराम मौर्य की दुकान के पास जैसे ही वह पहुंची तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी निधि की ट्रैक्टर से टकराने पर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर इसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है।

Next Story