उत्तर प्रदेश

Bareilly: भोजीपुरा मे तैनात हेड कांस्टेबल की पत्नी ने जहर खाकर दी जान

Admindelhi1
8 Jun 2025 1:48 PM IST
Bareilly: भोजीपुरा मे तैनात हेड कांस्टेबल की पत्नी ने जहर खाकर दी जान
x

बरेली; जनपद के थाना भोजीपुरा मे तैनात हेड कांस्टेबल की पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। वह अवसाद मे रहती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव बनेड़ा निवासी विनय कुमार सिंह पुलिस मे हेडकांस्टेबल हैं। इस वक्त विनय की तैनाती भोजीपुरा थाने में है। वह पत्नी एकता (32) के साथ इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर में किराये के मकान में रहते हैं। विनय शनिवार को ड्यूटी पर थे। इसी दौरान एकता ने जहर खा लिया।

मकान मालिक ने उन्हें सूचना दी तो वह तुरंत घर पहुंचे और पत्नी को एसआरएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एकता की मौत हो गई। भोजीपुरा इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी ने बताया कि हेड कांस्टेबल की पत्नी अवसाद में रहती थी, जिसके चलते उसने जहर खा लिया।।

Next Story