उत्तर प्रदेश

Bareilly: पत्नी और चार अन्य पर आत्महत्या को उकसाने का केस

Admindelhi1
24 Nov 2025 3:28 PM IST
Bareilly: पत्नी और चार अन्य पर आत्महत्या को उकसाने का केस
x

बरेली: शहर के थाना सुभाषनगर मे युवक के खुदकुशी करने के मामले मे पत्नी समेत पांच आरोपियों पर आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद पत्नी और उसके घरवाले दस लाख रुपये व मकान की मांग कर उसे धमका रहे थे। सुभाषनगर की प्रजापति कॉलोनी निवासी अमन शर्मा ने 20 नवंबर की रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। अब इस मामले में उनकी मां प्रेमनगर के मोहल्ला भूड़ में रहने वाली रीना शर्मा ने पहली पत्नी काजल, उसकी बहन मोनी, बहनोई मोहन, भाई विकास और रुकमणी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रीना का कहना है कि उनके मोहल्ले में रहने वाली काजल ने नौ अक्तूबर 2021 को उनके बेटे के खिलाफ थाना प्रेमनगर में तहरीर देकर रेप में जेल भिजवाने की धमकी दी थी।

इस पर दस दिसंबर 2021 को दोनों का नोटरीशुदा विवाह हो गया। मगर दो महीने बाद ही आपसी सहमति से संबंध विच्छेद हो गया। इसके बाद काजल और उसके परिवार वाले अमन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उनके बेटे के खिलाफ पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा कर दिया। 17 नवंबर को उनका बेटा कोर्ट में तारीख पर गया तो आरोपियों ने दस लाख रुपये और मकान नहीं देने पर हत्या कराने की धमकी दी। इसी तनाव के चलते अमन ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story