- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: गेहूं खरीद...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: गेहूं खरीद घोटाला उजागर, केंद्र प्रभारी पर एफआईआर दर्ज
Tara Tandi
16 April 2025 2:58 PM IST

x
Bareilly बरेली : नवाबगंज के कचनारी गौंटिया गेहूं क्रय केंद्र पर मंगलवार को डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने छापा मारा। इस दौरान केंद्र प्रभारी अर्जुन आर्य गायब मिले। केंद्र पर गंदगी थी और किसानों के बैठने का इंतजाम भी नहीं था।
प्रभारी ने ऑनलाइन फर्जी खरीद भी दिखा रखी थी। डिप्टी आरएमओ के निर्देश पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी (एमओ) कृष्णदास ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ थाना नवाबगंज में एफआईआर दर्ज कराई है।
पिछले सप्ताह समीक्षा के दौरान डीएम रवींद्र कुमार ने केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। डिप्टी आरएमओ के मुताबिक टीम के साथ उन्होंने जब केंद्र का औचक निरीक्षण किया तो केंद्र प्रभारी गैरहाजिर थे और वहां किसानों के बैठने का इंतजाम तक नहीं था।
पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं थी। केंद्र प्रभारी ने पांच क्विंटल गेहूं की फर्जी खरीद कर ऑनलाइन फीडिंग भी कर दी, जबकि मौके पर गेहूं नहीं मिला। केंद्र के बाहर शेड में गोबर के उपले मिले और कहीं भी साफ-सफाई नहीं दिखी।
TagsBareilly गेहूं खरीद घोटाला उजागरकेंद्र प्रभारीएफआईआर दर्जBareilly wheat purchase scam exposedcenter in-chargeFIR lodgedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





