उत्तर प्रदेश

Bareilly: तपती धूप के बाद मौसम ने ली करवट, बारिश के आसार

Admindelhi1
15 April 2025 11:56 AM IST
Bareilly: तपती धूप के बाद मौसम ने ली करवट, बारिश के आसार
x
"मौसम विभाग ने एक बार फिर से मौसम बदलने की भविष्यवाणी की"

बरेली: बारिश के बाद तेज धूप खिलने से जिले का मौसम फिर से बदल गया है। लोग गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर से मौसम बदलने की भविष्यवाणी की है।

18 से 20 अप्रैल तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद बारिश का पूर्वानुमान है।

Next Story