उत्तर प्रदेश

Bareilly: जिले में मौसम का पलटा मिजाज, चटक धूप और सतही हवाओं का कहर

Admindelhi1
14 May 2025 1:09 PM IST
Bareilly: जिले में मौसम का पलटा मिजाज, चटक धूप और सतही हवाओं का कहर
x
हीटवेव का अलर्ट जारी

बरेली: जिले का मौसम कल (मंगलवार) फिर बदल गया और तेज धूप खिलने के साथ सतही तेज हवाएं चलीं। इससे लोग गर्मी में बेहाल हो गए। मौसम विभाग ने बुधवार को भी तेज हवाएं चलने और गुरुवार और शुक्रवार को हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 44 प्रतिशत और शाम को 33 प्रतिशत दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज हो सकता है।

वहीं, गुरुवार और शुक्रवार को हीट वेव के अलर्ट की वजह से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं 17 से 19 मई तक बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश होने से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी।

Next Story