- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: लापता बालक...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: लापता बालक का नाले में शव मिलने से परिवार में शोक की लहर
Admindelhi1
3 Jun 2025 11:28 AM IST

x
तीन दिन से लापता था बालक
बरेली: तीन दिन से लापता बारादरी थाना क्षेत्र के रहने वाले आठ वर्षीय बालक का शव नाले से बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों को बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली तो परिवार वाले भी रोते बिलखते पहुंचे।
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी हरिमोहन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका आठ वर्षीय बेटा विराट यादव बीती 30 मई को शाम पांच बजे से घर से लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा।
अब सोमवार सुबह स्टेडियम रोड स्थित रेजिडेंसी गार्डन के पास मौजूद नाले से बालक का शव लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और बच्चे के परिजन भी पहुंचे। शिनाख्त लापता विराट के रूप में हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
TagsबरेलीलापताबालकनालेशवपरिवारशोकलहरBareillymissingchilddraindead bodyfamilymourningwaveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





