- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: स्कूटी स्लिप...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: स्कूटी स्लिप होने से ग्राम सचिव की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tara Tandi
2 Nov 2024 5:58 PM IST
Bareilly बरेली । ड्यूटी जाने के दौरान स्कूटी स्लिप होने से ग्राम सचिव की मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरेली के थाना सुभाषनगर निवासी प्रेमपाल सिंह ग्राम सचिव हैं। 58 साल के प्रेमपाल रोजाना सुभाषनगर से नवाबगंज के लिए जाते थे। शनिवार को भी रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए निकले। रास्ते में स्कूटी स्लिप होने से सड़क पर गिर जाने से हादसा हो गया। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मृतक प्रेमपाल के परिवार वालों को दी।
मृतक का साला संजीव कुमार ने बताया कि प्रेमपाल अपने पीछे दो बच्चे(बेटी-बेटा) और पत्नी सविता देवी को छोड़ गए हैं। रोजाना की तरह आज भी ड्यूटी के लिए गए, लेकिन इस बार स्कूटी ले गए। स्कूटी के स्लिप होने से उनकी मौत हो गई।
TagsBareilly स्कूटी स्लिपग्राम सचिव मौतपरिवार मचा कोहरामBareilly scooty slipvillage secretary deathfamily in turmoilजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





