उत्तर प्रदेश

Bareilly: भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने बरेली पहुंचे विजय रूपाणी

Admindelhi1
13 Jun 2025 3:29 PM IST
Bareilly: भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने बरेली पहुंचे विजय रूपाणी
x

बरेली: अहमदाबाद मे हुए विमान हादसे मे दिवंगत गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का बरेली से भी जुड़ाव रहा। वर्ष 2024 मे लोकसभा चुनाव से पहले 20 सितंबर को वह संगठन को मजबूती देने शहर आए थे। यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही उन्होंने फरीदपुर मे रोड शो कर गुजरात के विकास मॉडल को बताया था। आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का कहना है कि उनके कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरना था। यहां निजी विवि परिसर मे सम्मेलन के बाद रोपा गया पौधा उनकी याद दिलाता रहेगा। सम्मेलन के तुरंत बाद फरीदपुर कस्बे में रोड शो में शामिल हुए थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खिंचवाई। अपनी सहृदयता से सभी को प्रभावित किया।

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का कहना है विजय रूपाणी का बरेली आना बहुत महत्वपूर्ण था। इसका असर बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के रूप में दिखा। उनके निधन से हर कार्यकर्ता दुखी है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना का कहना है कि तीन दिन वह बरेली में रहे थे। इस बीच सदस्यता अभियान को गति दी थी। इंदिरा नगर के पार्षद सतीश कातिब मम्मा के आवास पर उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर सभा की थी। पार्षद ने बताया कि मेरे अनुरोध पर पूर्व सीएम ने कई परिवारों परिवारों से संपर्क किया था। बेटी हदेश सक्सेना ने गुजराती भाषा में संबोधन कर स्वागत किया तो वह बहुत खुश हुए थे।

पीलीभीत लोकसभा के दौरान चुनाव प्रभारी रहे गुलशन आनंद ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जोर था कि जिस तरह गुजरात में पन्ना प्रमुख सहित संगठन को मजबूत किया गया है, उसी तरह यूपी मे होना चाहिए। अचानक उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि बटलर प्लाजा में उनके साथ सदस्यता अभियान में मौजूद था। उनका सहज भाव हमेशा याद रहेगा। व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराया था। मेरे साथ दो दिन रहे, उनकी कमी हमेशा खलेगी।

Next Story