उत्तर प्रदेश

Bareilly: विहिप ने जताया नाराजगी, बांग्लादेश पर सवाल उठाए

Admindelhi1
26 Dec 2025 3:07 PM IST
Bareilly: विहिप ने जताया नाराजगी, बांग्लादेश पर सवाल उठाए
x

बरेली: बांग्लादेश मे हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल ने फरीदपुर में प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री मानवेंद्र सिंह राणा तमाम कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए स्टेशन रोड चौराहे पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि जेहादियों ने दलित दीपू दास की निर्मम हत्या कर दी, वह बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार पर भारत का प्रत्येक हिंदू एकजुट है। यहां विहिप के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर, नगर मंत्री अमन पांडे, नगर संयोजक बजरंगदल अंकित राजपूत, जिला उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, गुरुदेव पाठक, नीरज शर्मा, दुर्वेश सक्सेना, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनिल राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर जायसवाल, अनुज पांडे, शैलेंद्र सिंह बिल्लू, जितेंद्र चौहान, सवन राजपूत, अमित राठौर, संतोष राठौर, अनूप तिवारी, राजा कश्यप, सुनील सक्सेना, गौरव श्रीवास्तव, नरविजय आदि रहे।

Next Story