उत्तर प्रदेश

Bareilly: नवाबगंज में वाहन बैटरियों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Admindelhi1
17 Nov 2025 3:39 PM IST
Bareilly: नवाबगंज में वाहन बैटरियों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
x

बरेली: जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे चोरी की घटनाए लगातार बढ़ती जा रही है और पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बनती दिख रही है। ताजा घटना मे बिजोरिया रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर खड़े सात ट्रैक्टरों और एक छोटा हाथी गाड़ी की बैटरियों अज्ञात चोर उखाड़कर ले गए। इससे पहले भी क्षेत्र के कई गांवों में लाखों की चोरी की वारदातें हो चुकी है। जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों ही बढ़ते जा रहे हैं। रविवार की रात बैटरी चोरी की वारदात ने इलाके मे हड़कंप मचा दिया।

भट्ठा मालिक वसीम अहमद ने बताया कि बिजोरिया स्टेशन गंगापुर खामपुर के पास स्थित उनके भट्ठे में खड़े वाहनों की बैटरियां उखाड़कर चोर लाखों रुपये का नुकसान कर गये हैं। सुबह मौके पर पहुंचे कर्मचारियों को चोरी का पता चलने पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पुलिस इसी माह हुई घटनाओं का खुलासा नही कर पाई है कि अब ईट भट्टे मे खड़े वाहनों को निशाना बनाकर चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती दे दी है।

Next Story