उत्तर प्रदेश

Bareilly: साइड न देने के बहाने दबंगों ने की मारपीट, मैक्स चालक घायल

Admindelhi1
29 Nov 2025 2:57 PM IST
Bareilly: साइड न देने के बहाने दबंगों ने की मारपीट, मैक्स चालक घायल
x

बरेली: फार्च्यूनर सवार दबंगों ने साइड न देने पर मैक्स के चालक हेल्पर को गाड़ी से खींच लिया। सरेराह दोनों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। घटना सुभाषनगर के करगैना रोड की बताई जा रही है। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना का वीडियो बनालिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस फार्च्यूनर नंबर के जरिये आरोपियों की तलाश में जुटी है। वीडियो मे दिख रहा है कि यूपी 32 नंबर की सफेद फार्च्यूनर पर सवार चार युवकों ने अपनी गाड़ी मैक्स के सामने लगा दी।

जैसे ही मैक्स रुकी, युवकों ने घेर लिया। उसके चालक और हेल्पर पर लात-घूंसे और डंडे बरसाने लगे। हमलावरों ने चालक हेल्पर को गाड़ी से बाहर खींच लिया। सड़क पर उनको दौड़ाकर पीटने लगे। घटना के चलते वहां भीड़ जुट गई और जाम लग गया। कई लोगों ने घटना की वीडियो मोबाइल से बना ली जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस तक मामला पहुंचा तो हमलावरों की तलाश शुरू हो गई है। उसके फाच्यूनर लखनऊ नंबर की है व नंबर मे तीन चार 9 है। पुलिस इस नंबर की फार्च्यूनर के बारे में पड़ताल कर रही है।

Next Story