उत्तर प्रदेश

Bareilly: युवती का अपहरण कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Admindelhi1
5 Jun 2025 4:05 PM IST
Bareilly: युवती का अपहरण कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म
x
नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण

बरेली: जनपद के थाना हाफिजगंज क्षेत्र मे युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर दो युवक उसका अपहरण कर ले गए। रातभर सीबीगंज क्षेत्र के दो गांवों में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह उनके चंगुल से छूटी युवती ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने थाना हाफिजगंज में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि 31 मई की रात में वह अपने पिता की दुकान से सामान लेकर घर वापस लौट रही थी। रास्ते में उसका पड़ोसी गुड्डू व उसके साथ कुछ अज्ञात लोग मिल गए और मुंह पर कपड़ा रखकर बेहोश कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया तो आरोपियों ने उसे सीबीगंज क्षेत्र मे अपने एक रिश्तेदार के घर रखा है। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे दूसरे गांव ले गए।

वहां भी दुष्कर्म किया। सुबह होने पर वह जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर भागी। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के परिजनों से शिकायत की गई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। परिजन युवती को लेकर थाना हाफिजगंज पहुंचे और गुड्डू व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमे से बचने के लिए आरोपी व उसके परिजनों के बीच गांव के कुछ लोग पंचायत करा रहे थे, लेकिन युवती के परिजनों ने पंचायत की राय के अनुसार आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

इंस्पेक्टर हाफिजगंज पवन कुमार सिंह ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेजेगी।

Next Story