उत्तर प्रदेश

Bareilly: समुदाय विशेष के दो युवकों को किशोरियों को बहला कर ले जाते पकड़ा

Admindelhi1
2 Jan 2026 4:25 PM IST
Bareilly: समुदाय विशेष के दो युवकों को किशोरियों को बहला कर ले जाते पकड़ा
x

बरेली: कोचिंग जा रही दो सहेलियों को समुदाय विशेष के दो युवक फुसलाकर ई रिक्शा से अपने साथ ले जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने दोनों युवकों को मामला लव जिहाद का बताते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरियों के परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। थाना अलीगंज के एक गांव की दो किशोरियां गुरुवार की दोपहर कोचिंग के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि थाना विशारतगंज क्षेत्र के एक गांव के समुदाय विशेष के दो युवकों ने किशोरियों को बहला फुसला कर एक ई-रिक्शा मे बैठा लिया और अपने साथ कही ले जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किशोरियों के परिजनों को घटना की सूचना दी। कार्यकर्ता उन्हें खोजने के लिए निकले तो रास्ते मे ई रिक्शा सवार समुदाय विशेष के युवक दिखाई दिए।

कार्यकर्ताओं और परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने मामला लव जिहाद का बताते हुए दोनों युवकों और किशोरियों को गैनी पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी इंचार्ज वीर सिंह उन्हें लेकर थाना अलीगंज पहुंचे। किशोरियों के पिता और चाचा थाने पहुंचकर उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ लव जिहाद का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई करते हुए मझगवां के युवकों आबिद व साहिब पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

Next Story