- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: रजिस्ट्री...
Bareilly: रजिस्ट्री दफ्तर में दो पक्षों में हुई मारपीट, एक घायल

बरेली: शहर के रजिस्ट्री दफ्तर में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, आजमनगर निवासी लतीफ सकलैनी और सुर्खा निवासी मोहसिन रजवी किसी कार्य से रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे थे। एक कातिब के चैंबर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
मारपीट में लतीफ को चोटें आईं, जिसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और मोहसिन के खिलाफ तहरीर दी। उधर, मोहसिन ने भी हाथ में लगी चोट दिखाते हुए लतीफ पर हमले का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं और किसी आपसी विवाद को लेकर भिड़ गए थे। मामले की जांच की जा रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।





