उत्तर प्रदेश

Bareilly : नदी में नहाने गई दो लड़कियों की डूबकर मौत

Tara Tandi
31 May 2024 1:21 PM GMT
Bareilly : नदी में नहाने गई दो लड़कियों की डूबकर मौत
x
Bareilly : बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रामगंगा नदी में नहाने गई दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रामगंगा नदी में नहाने गयीं तीन लड़कियों में से दो की डूब कर मौत हो गई, जबकि एक लड़की को स्थानीय लोगों के सहयोग से बचा लिया गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृत बच्चियों की शिनाख्त भोजीपुरा थाना क्षेत्र की बीरपुर निवासी अनिला गंगवार (10) और देवरनिया थाना क्षेत्र की कासमपुर निवासी कुसुम (12) के रूप में हुई है, जो अपनी रिश्तेदारी में ग्राम गौतारा में आयी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story