- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: ढाई साल की...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: ढाई साल की बच्ची और उसकी मां लापता, परिवार परेशान
Admindelhi1
19 Jun 2025 2:25 PM IST

x
बरेली: घर से बच्चे के साथ जन्मदिन पार्टी में जाने के लिए निकली एक महिला लापता हो गई। पति ने थाना प्रेमनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर उसकी तलाश कर रही है। बालाजी विहार कॉलोनी निवासी धीरज कश्यप ने बताया कि पत्नी नेहा कश्यप मंगलवार रात बेटी अनन्या कश्यप और परिवार वालों के साथ घर से मौर्य मंदिर के पास एक जन्मदिन पार्टी मे शामिल होने के लिए निकली थी लेकिन रास्ते में पति की कॉल आने का बहाना बनाकर वह अलग हो गई और घर लौटने की बात कहकर चली गई।
देर रात तक जब नेहा घर नही पहुंची तो उसकी तलाश की। परिवार को पड़ोसियों से जानकारी मिली कि नेहा भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अटा पट्टी गांव निवासी युवक के साथ देखी गई। परिजनों को आशंका है कि वही नेहा और बच्ची को अपने साथ ले गया है।
Tagsबरेलीढाई सालबच्चीमांलापतापरिवारपरेशानBareillytwo and a half year oldgirlmothermissingfamilyworriedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





