उत्तर प्रदेश

Bareilly: प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में इक्कीस दिवसीय ऑनलाइन समर कैंप का समापन हुआ

Admindelhi1
16 Jun 2025 2:56 PM IST
Bareilly: प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में इक्कीस दिवसीय ऑनलाइन समर कैंप का समापन हुआ
x

बरेली; बीएसए संजय सिंह और बीईओ फरीदपुर शीशपाल के निर्देशन में विकास क्षेत्र फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में इक्कीस दिवसीय ऑनलाइन समर कैंप का समापन हो गया जिसमें साइबर सिक्योरिटी, एआई, फायरलेस कुकिंग, कंप्यूटर शिक्षा, ड्राइंग, रंगोली, वैदिक मैथेमेट्रिक्स, पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट और योगा आदि पर विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन समर कैंप में कई जनपदों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। राज्य पुरस्कृत शिक्षक, राज्य आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित विद्यालय के प्रधान अध्यापक डॉ. अमित शर्मा की नवाचारी पहल से हर वर्ष ऑनलाइन समर कैंप, ऑनलाइन विंटर कैंप और ऑनलाइन योगा कैंप का आयोजन किया जाता है। अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर की पूर्व संध्या पर राज्य अध्यापक पुरस्कार, राज्य आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित विद्यालय के प्रधान अध्यापक डॉ. अमित शर्मा ने विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों हेतु पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की भूमिका’ विषयक ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें पूर्व छात्रा वैष्णवी शर्मा प्रथम, अंशु यादव द्वितीय और प्रज्ञन्य शर्मा तृतीय रहे। इसी क्रम में डॉ. अमित शर्मा ने एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जिसमें अभिमान उपाध्याय प्रथम और वंश द्वितीय स्थान पर आए। इस मौके पर डॉ. अमित शर्मा और बच्चों ने ‘एक पौधा मां के नाम’ भी लगाया और पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक शपथ भी ली। विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों की पर्यावरण संरक्षण पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शौर्य प्रताप सिंह, प्रज्ञन्य शर्मा, कृष्णा मौर्य, रुद्राक्षी, आस्था, मेघा, वैष्णवी, सृजन, अरविल, अंशु, अंजू, ऋषभ, रिया, सिया, एकता आदि विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों का सक्रिय प्रतिभाग रहा।

Next Story