- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: आग का गोला...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: आग का गोला बना प्लाईवुड से भरा ट्रक, चालक ने बचाई जान
Tara Tandi
15 Aug 2024 3:41 PM IST
x
Bareilly बहेड़ी। सीतापुर से रुद्रपुर जा रहा एक ट्रक में हाइवे पर बसे गांव गुड़वारा के पुल के नजदीक अचानक आग का गोला बन गया। आग लगने के बाद चालक ने उसे साइड में लगाकर खड़ा कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड प्रभारी योगेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
घटना बुधवार देर रात की है। चालक इमरान ट्रक संख्या यूपी 25 सीटी 6400 में सीतापुर से प्लाईवुड भरकर उत्तराखण्ड के रुद्रपुर जा रहा था तभी गांव गुड़वारा के पुल के निकट अचानक आग लगने से ट्रक धूं धूं कर जलने लगा। चालक ने ट्रक से उतरकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड आग बुझाती रही। इस दौरान पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद ट्रक से प्लाइवुड उतारकर उसे खाली कर दिया। आग लगने के दौरान सड़क पर हड़कंप जैसी स्थिति पैदा हो गयी। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चला है।
TagsBareilly आग गोला बनाप्लाईवुड भरा ट्रकचालक बचाई जानBareilly became a ball of firea truck loaded with plywooddriver saved his lifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





