- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: आर्थिक तंगी...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: आर्थिक तंगी से परेशान होकर बर्तन कारोबारी ने की आत्महत्या
Tara Tandi
15 Feb 2025 4:51 PM IST

x
Bareilly बरेली । बरेली जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक बर्तन कारोबारी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
दुकान में फंदे से लटका मिला शव
मृतक संजीव गुप्ता (54 वर्ष) कृपालू कुंज के पास एमएम इंटर कॉलेज के सामने रहते थे और बर्तन की दुकान चलाते थे। शुक्रवार को उन्होंने अपनी दुकान में फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह जब परिवार के लोगों ने दुकान में उनका शव देखा तो हड़कंप मच गया।
रातभर गायब रहे, सुबह दुकान में मिले मृत
मृतक के भाई राजीव गुप्ता ने बताया कि संजीव की मठ की चौकी के पास बर्तन की दुकान थी। शुक्रवार को वह रोज की तरह दुकान के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिवार वालों ने रातभर उनकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह जब परिवार वाले दुकान पहुंचे तो उनकी स्कूटी बाहर खड़ी मिली और दुकान की चाबी स्कूटी में ही लगी थी। दुकान का दरवाजा अंदर से बंद था। जब किसी तरह दरवाजा खोला गया तो संजीव गुप्ता का शव फंदे से लटका मिला।
परिवार में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संजीव गुप्ता अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस कर रही जांच
प्रेमनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी मानी जा रही है, लेकिन अन्य संभावित कारणों को लेकर भी पड़ताल जारी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की सही वजह का पता चल सके।
TagsBareilly आर्थिक तंगीपरेशान होकरबर्तन कारोबारी की आत्महत्याBareilly: Troubled by financial crisisutensils trader commits suicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





