उत्तर प्रदेश

Bareilly: सड़क किनारे ‘मौत के पेड़’ कटवाए गए

Admindelhi1
26 Feb 2026 3:12 AM IST
Bareilly: सड़क किनारे ‘मौत के पेड़’ कटवाए गए
x

बरेली: सीबीगंज-दिल्ली रोड पर तीन दिन पहले पेड़ से कार टकराने से गर्भवती समेत तीन लोगों की जान चली गई थी। दो साल से पेड़ों को कटवाने के लिए संबंधित विभाग एक-दूसरे पर टालमटोल कर रहे थे। सोमवार को कलेक्ट्रेट मे दिशा की बैठक हुई। जिसमें सांसद छत्रपाल गंगवार ने सड़क हादसे को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों की फटकार लगाई। अगले दिन मंगलवार को वन विभाग की टीम ने पेड़ों का कटान कराया। एक नही चार पेड़ काटे गये। साथ ही घटना स्थल की टेक्नीकल जांच को तीन सदस्यीय कमेटी मौका मुआयना को पहुंची। आपको बता दें कि वर्ष 2016 मे इस सड़क का चौड़ीकरण बीडीए ने कराया था।

शनिवार रात को किला क्षेत्र मे स्वालेनगर के पास सड़क हादसा हुआ था। कार चालक ने ट्राला से बचने को कार ओवरटेक की। जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर सांसद छत्रपाल गंगवार ने दिशा की बैठक में अधिकारियों को फटकारा। सड़क के किनारे अव्यवस्थित खड़े पेड़ों का कटान करने को कहा। मंगलवार को डीएफओ दीक्षा भंडारी के आदेश पर वन विभाग की टीम ने पेड़ों का कटान कराया। जिस पेड़ से कार टकराई थी। उसे सेंबल के पेड़ सहित तीन अन्य पेड़ों का भी कटान किया गया। अन्य मार्गों पर भी ऐसे पेड़ों का सर्वे किया जाएगा। डीएम के निर्देशन में तीन सदस्यीय टेक्निकल टीम भी मंगलवार को घटना का स्थल का टेक्नीकल मौका करने पहुंची। टेक्नीकल टीम मे परिवहन विभाग से आरआईएच सैफी, ट्रैफिक पुलिस से एक टीआई और पीडब्ल्यूडी से एक एई उस स्थान का अपने-अपने विभाग से जुड़े बिंदुओं पर टेक्निकल जांच करेंगे।

जिसकी संयुक्त रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। डीएफओ ने बताया कि जनहित मे कार्रवाई की गई है। इधर, पेड़ कटने की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने एई और जेई को मौके पर भेजा। रात मे ही ठेकेदार को बुलाकर पेड़ कटने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत भी शुरू करवा दी गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पेड़ कटने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत रात मे की गई है।

Next Story