- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: रेलवे ट्रैक...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन ने किसान को रौंदा
Admindelhi1
7 April 2025 10:05 AM IST

x
"किसान की दर्दनाक मौत"
बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के नंदोसी गांव में एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी छोटेलाल के रूप में हुई है, जो शुक्रवार देर रात खेत से लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करते हुए हादसे का शिकार हो गया।
परिवार वालों के अनुसार, छोटेलाल रोज की तरह खेत की रखवाली करने गए थे और रात करीब 2 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते वक्त वह अचानक आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता मनोहर लाल, पत्नी हसमुखी और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।
Tagsबरेलीरेलवे ट्रैकवक्तट्रेनकिसानरौंदाखेतलौटते समयचपेटदर्दनाकमौतBareillyrailway tracktimetrainfarmertrampledfieldwhile returninghitpainfuldeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





