उत्तर प्रदेश

Bareilly: मंदिर से लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसा

Admindelhi1
12 Jan 2026 1:53 PM IST
Bareilly: मंदिर से लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसा
x

बरेली: जनपद के थाना कैंट क्षेत्र के धोपेश्वर नाथ मंदिर से लौटते समय रविवार रात तीन दोस्तों की बाइक को एक ट्रक ने चपेट मे ले लिया। गांधी उद्यान के पीछे हुए हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें से एक की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि गंगापुर निवासी रवि सिन्हा अपने दोस्त रितिक शर्मा और हनी के साथ कैंट इलाके के बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय रात करीब 10 बजे गांधी उद्यान के पीछे कैंट रोड पर बाइक सड़क पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। राहगीरों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रितिक शर्मा की हालत गंभीर बताई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। अन्य दोनों का जिला अस्पताल मे ही उपचार चल रहा है।

Next Story