उत्तर प्रदेश

Bareilly: मकरंदपुर स्टेशन के पास धंसा ट्रैक, अलर्ट पर रेलवे

Admindelhi1
19 Jun 2025 2:14 PM IST
Bareilly: मकरंदपुर स्टेशन के पास धंसा ट्रैक, अलर्ट पर रेलवे
x

बरेली: जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र मे बरेली-कासगंज रेल रूट पर मकरंदपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक धंसने से बड़ा हादसा बच गया। लोको पायलट ने सूझबूझ से पहले ही ट्रेन रोक दी और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। वही किसी ने पटरी चटकने की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी। जिसे रेलवे अधिकारियों ने गलत बताया। बताया जा रहा है कि पैसेंजर ट्रेन जैसे ही स्टेशन से कुछ दूरी पर पहुंची तो लोको पायलट ने ट्रैक की स्थिति को संदिग्ध पाया। बिना देर किए उसने ट्रेन को रोक दिया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी।

इस दौरान ट्रेन रोकने से यात्री परेशान हो गए। मकरंदपुर रेलवे स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया बुधवार सुबह 8:20 बजे 55311 कासगंज-लालकुआं पैसेंजर के ड्राइवर सुमित कुमार वर्मा ने स्टेशन पर पहुंचकर बताया कि करतोली हाल्ट के पास मिट्टी धंसने के कारण गड्डा हो गया है। जिसकी सूचना तुरंत इंजीनियरिंग विभाग को दी गई। जिसके बाद आरपीएफ बदायूं के साथ भमोरा पुलिस और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। इसी बीच किसी ने सोशल मीडिया पर पटरी चटकने की सूचना डाली, जो गलत थी। स्टेशन मास्टर ने बताया सभी ट्रेनों का सुचारू रूप से संचालन हो रहा है किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। वहीं पुलिस ने बताया सूचना पर टीम पहुंची थी, वहां किसी भी प्रकार की पटरी चटकी नही मिली, बल्कि मिट्टी धंसने से गड्डा हुआ था। जिसकी सूचना ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को दी थी।

Next Story