उत्तर प्रदेश

Bareilly: नदी में नहाने गए तीन किशोर, बहगुल में दो को बचाया, एक लापता

Admindelhi1
9 March 2026 3:39 PM IST
Bareilly: नदी में नहाने गए तीन किशोर, बहगुल में दो को बचाया, एक लापता
x
"बचाव अभियान जारी"

बरेली: थाना क्षेत्र के गांव पनवड़िया के पास बहगुल नदी मे नहा रहे चार किशोरों मे से तीन गहरे पानी मे जाने से डूब गए। शोर सुनकर पहुंचे आसपास मौजूद लोगों ने दो किशोरों को बचा लिया लेकिन तीसरे का पता नही चला। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम उसकी तलाश कर रही है लेकिन देर शाम तक उसका पता नही चला। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर निवासी नन्हे का बेटा प्रवीन, सुरेश का बेटा बाँबी व सुरेश के बेटे दीपक और विपिन रविवार को तीन बजे गांव से तीन किमी दूर पनवड़िया गांव के पास बहगुल नदी मे नहाने गए थे। नहाते समय प्रवीन, दीपक और विपिन गहरे पानी मे जाकर डूबने लगे। खेतों मे काम कर रहे पर ग्रामीणों ने तीनो डूबता देखकर तुरंत नदी मे छलांग दी।

ग्रामीणों ने दीपक और विपिन को नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन प्रवीन डूब गया। सूचना पर एसओ प्रयागराज सिंह मौके पर पहुंचे और एसडीएम को सूचना देकर एसडीआरएफ बुलाने की मांग की। एसडीएम आलोक कुमार सिंह, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश कराई लेकिन पता नही चला। एसडीआरएफ की टीम भी शाम को मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने बताया कि एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से नदी मे तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। किशोर के नदी में डूबने की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने वोट के जरिए नदी में तलाशी अभियान चलाया लेकिन काफी देर पर तक तलाश करने के बाद भी किशोर का पता नही चला। वही अंधेरा होने की वजह से अभियान बंद कर दिया। अब सोमवार को दोबारा अभियान चलाया जाएगा।

Next Story