- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: पुलिस पर...
Bareilly: पुलिस पर हमला करने वाले गिरोह के तीन सदस्य चढ़े हत्थे

बरेली: जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को एक शिकायत की जांच करने पुलिस टीम अलीनगर गांव गई थी।
इसी बीच गांव की ही सुदामा पत्नी प्रेमशंकर, शीला पत्नी कल्लू, कुसमा पत्नी दामोदर, तारावती पत्नी रामस्वरूप, लक्ष्मीकांत, सुशील, हरपाल और छह अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे के साथ उन्हें रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर हो गए। उन लोगों ने पुलिस को दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने एसआई ओमपाल सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं पुलिस ने शनिवार को लक्ष्मीकांत, सुशील और हरपाल को गांव के ही तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 115 (2) और 132 की बढोत्तरी की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।





