- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: कार और मिनी...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: कार और मिनी ट्रक की टक्कर से तीन की मौत, एक गंभीर
Tara Tandi
31 July 2024 11:31 AM IST
x
Bareilly बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के मथुरापुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक कार और मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
पुलिस के अनुसार, "बरेली के सीबी गंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर इलाके में मंगलवार देर रात एक कार और मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने से कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।" पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर ऑल्टो कार से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि ऑल्टो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया।
जन्मदिन मनाकर लौटते वक्त हादसा
सिटी एसपी राहुल भाटी ने बताया कि कार में थाना शाही मोहल्ला स्थित नूरी नगर नूरी नगर निवासी 22 साल का ताजीम, 20 साल जुनैद, 23 साल का कामरान और 22 वर्षी सोनू उर्फ अदनान सफर कर रहे थे। पुलिस ने चारों को अस्पताल भेजा जिसमें ताजीम, कामरान और सोनू उर्फ अदनान को मृत घोषित कर दिया गया। जुनैद को गंभीर हालत में मिनी बायपास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि चारों लोग कामरान का जन्मदिन मना कर लौट रहे थे।
TagsBareilly कार मिनी ट्रकटक्कर तीन मौतएक गंभीरBareilly: Three killedone seriously injured in collision between car and mini truck जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





