उत्तर प्रदेश

Bareilly: ट्रैक्टर-ट्राली और छोटे हाथी की टक्कर में तीन घायल

Admindelhi1
22 Aug 2025 8:17 PM IST
Bareilly: ट्रैक्टर-ट्राली और छोटे हाथी की टक्कर में तीन घायल
x

बरेली: थाना क्षेत्र मे ट्रैक्टर ट्राली व छोटा हाथी की आमने-सामने से टक्कर मे तीन लोग गंभीर घायल राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को देर शाम फईम अहमद ट्रैक्टर ट्राली मे लकड़ी भरकर मीरापुर गांव से फतेहगंज पश्चिमी के ओर आ रहा था। फतेहगंज पश्चिमी की ओर से रवि निवासी मीरापुर छोटा हाथी लेकर मीरापुर जा रहा था। डिग्री कॉलेज के पास दोनों मे आमने सामने से टक्कर हो गई।

जिसमें छोटा हाथी चालक रवि साथ मे बैठा रामोतार निवासी रहपुरा जागीर व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। वाहनों की हुई आमने सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये है। राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Next Story