उत्तर प्रदेश

Bareilly: सीबीगंज मे रात भर रहा बिजली संकट

Admindelhi1
14 Jun 2025 3:10 PM IST
Bareilly: सीबीगंज मे रात भर रहा बिजली संकट
x
लोगों ने सबस्टेशन पर किया हंगामा

बरेली: जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र मे गुरुवार रात भर बिजली संकट बना रहा। बिजली कटौती की वजह सबस्टेशन पर ओवरलोडिंग बताई जा रही है। लगातार बिजली गुल होने से आक्रोशित लोगों ने सबस्टेशन पर हंगामा किया तो सुबह 4 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके अलावा रामपुर गार्डन में 33 केवी की लाइन ब्रेकडाउन में होने से बिजली का संकट रहा। शहर के अन्य इलाकों में भी लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान होते रहे। गर्मी मे अंधाधुंध बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की नींद उड़ा दी है।

दिन के साथ रात में भी कटौती की जा रही है। सीबीगंज सबस्टेशन गुरुवार को ओवरलोड होने से सीबीगंज, खलीलपुर रोड, स्लीपर रोड, लोहिया विहार, शिवनगर, पिंक सिटी आदि मोहल्लों में दोपहर से शाम 6 बजे तक कटौती की गई थी। उसके बाद लोहिया विहार सबस्टेशन से किसी तरह लाइन को जोड़कर आपूर्ति को बहाल कराया गया था, लेकिन रात में 8 बजे के बाद फिर से बिजली गुल हो गई। उसके बाद पूरी रात संकट बना रहा। ट्रिपिंग होने से लोग सुबह 4 बजे तक परेशान होते रहे। रात में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने सीबीगंज सबस्टेशन पर पहुंचकर हंगामा किया।

सुबह 4 बजे आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर लोग चैन से सो सके। इसके अलावा गुरुवार रात सुभाषनगर सबस्टेशन के अनुपमनगर, तिलक कॉलोनी, बदायूं रोड, बीडीए कॉलोनी आदि जगह पर भी लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या रही। किला सबस्टेशन के मलूकपुर में गुरुवार पूरी रात फेस नहीं आने की समस्या रही। सनसिटी, शाहदाना, हरुनगला, जगतपुर, डेलापीर, शाहदाना सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में भी रात में फेस नहीं आया। इज्जतनगर सबस्टेशन के टावर वाली गली में फाल्ट के चलते गुरुवार को 15 घंटे से अधिक की कटौती की गई। कुतुबखाना सबस्टेशन के सौदागरान में वोल्टेज कम और अधिक होने की शिकायत हेल्पडेस्क पर पहुंचती रही। महानगर सबस्टेशन के वीर सावरकर नगर मे भी गुरुवार रात 1 से 2 बजे तक बिजली गुल रही।

किला सबस्टेशन के चौधरी मोहल्ले में रात 11 से 3 बजे तक बिजली गुल रही। रात मे शाहदाना सबस्टेशन पर कोई स्टाफ नही होने से फाल्ट ठीक करने में समय लगा। महानगर और हरुनगला सबस्टेशन के कई इलाकों में सुबह 4 बजे फाल्ट हो गया। शुक्रवार दोपहर सिविल लाइंस और मिशन सवस्टेशन से जुड़े इलाकों में फाल्ट होने से बिजली गुल रही। दोपहर 2 बजे रामपुर गार्डन में 33 केवी की लाइन ब्रेकडाउन में होने से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

Next Story