उत्तर प्रदेश

Bareilly: नरसुआ में चोरी की वारदात, जेवर और नकदी बरामद नहीं

Admindelhi1
28 Nov 2025 1:22 PM IST
Bareilly: नरसुआ में चोरी की वारदात, जेवर और नकदी बरामद नहीं
x

बरेली: जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव नरसुआ मे चोरों ने दो दिन में दो बंद घरों को वे निशाना बनाकर लाखों के माल पार कर न दिया। इनमें एक मकान होमगार्ड का है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है। बंजरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नरसुआ निवासी समीर खां होमगार्ड हैं। वे परिवार सहित उत्तराखंड के रुद्रपुर में ने रहते है। शनिवार को वह अपने गांव नरसुआ गए। शाम को वापस रुद्रपुर लौट गए। मंगलवार की रात उनके घर चोरी हो गई। बुधवार की सुबह भाई ने उनको घर के ताले टूटे पड़े होने की ।

सूचना पर वह अपने नरसुआ पहुंचे। चोरों घर मे रखा जेवर और सामान चोरी कर लिया। इसी गांव के हरीश बाबू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है वह परिवार सहित रुद्रपुर मे रहते है। घर मे ताला पड़ा है। चोरों ने बुधवार रात उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और दो हजार रुपए चोरी कर लिए। गुरुवार को पिता उनके घर की तरफ गए तो घर के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने हरीश बाबू को सूचना दी। दोनों ग्रामीणों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है। बंजरिया चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया दोनों मामलों की तहरीरें प्राप्त हुई है। पुलिस ने मौके पर जांच भी की है। मुकदमा लिखा जाएगा।।

Next Story