उत्तर प्रदेश

Bareilly: मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश के बाद बढ़ी सर्द हवाएं

Admindelhi1
30 Oct 2025 2:43 PM IST
Bareilly: मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश के बाद बढ़ी सर्द हवाएं
x

बरेली: मंगलवार की सुबह हल्की बारिश से मौसम मे तेजी से बदलाव हो गया है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम हो गया है और सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। बच्चों-बुजुर्गों के साथ ही रात में वाहन पर चलने वाले लोग भी गरम कपड़ों में दिखे। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 4-5 दिन तक सुबह धुंध छाई रहेगी और फिलहाल तापमान में खास बदलाव नही होगा। बीते दो दिन से मौसम ने करवट ली है और अचानक तापमान में हुई गिरावट से ठंड की दस्तक जैसा अहसास होने लगा है।

सोमवार की देर रात कई इलाकों में बूंदाबादी और हल्की बारिश हुई। सुबह भी कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम में ठंड का अहसास और बढ़ गया। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। सुबह बमुश्किल 10 मिनट के लिए धूप निकली और उसके बाद फिर बादल छाए रहे। वातावरण में धुंध भी रही। धूप नहीं निकलने की वजह से लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते चौबीस घंटे में करीब 0.7 मिमी बारिश हुई है।

Next Story