उत्तर प्रदेश

Bareilly: मौसम ने किया करवट, सर्दी के बीच धूप का सुख

Admindelhi1
21 Jan 2026 6:14 PM IST
Bareilly: मौसम ने किया करवट, सर्दी के बीच धूप का सुख
x

बरेली: जनपद मे कई दिनो से दिन मे धूप निकल रही है। इसकी वजह से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। ठंड और गलन का असर काफी कम हो गया है। लगातार तीसरे दिन तेज धूप की वजह से दिन और रात का सामान्य से अधिक हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक अधिक रहा। वही न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो लगभग सामान्य के आसपास रहा। दोपहर के समय खुले आसमान और तेज धूप के कारण बाजारों, पार्कों और छतों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। सुबह और शाम को बन रहे कोहरे से भी कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 24 घंटे में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

लेकिन उसके बाद आसमान में बादल छा सकते हैं और 23 जनवरी को हल्की बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी के कारण मौसम साफ हुआ और कोहरा हटा है। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। उन्होंने गुरुवार को बादल छाने के बाद बारिश होने की संभावना जताई है। इसके कारण तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अगले चौबीस घंटे मे तापमान सामान्य रहेगा लेकिन उसके बाद बादल छाने के आसार है। 23 जनवरी को बारिश या बूंदाबादी भी हो सकती है। इससे तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

Next Story