- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: गर्मी से...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: गर्मी से राहत का इंतजार खत्म, बरेली में तेज हवाएं और बारिश का दौर शुरू
Admindelhi1
1 May 2025 1:18 PM IST

x
"जानिए मौसम का हाल"
बरेली: जिले का मौसम गुरुवार से बदलने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। मौसम विभाग ने करीब सप्ताह भर बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार को दिन में तेज हवाएं चलीं।
अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 60 प्रतिशत और शाम को 40 प्रतिशत दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज होने का पूर्वानुमान है।
Tagsबरेलीगर्मीराहतइंतजारखत्मतेज हवाएंबारिशदौरशुरूBareillyheatreliefwaitoverstrong windsrainperiodbeginsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





