उत्तर प्रदेश

Bareilly: दिव्यांग बच्चों को उपकरण देने की प्रक्रिया शुरू

Admindelhi1
10 Nov 2025 5:44 PM IST
Bareilly: दिव्यांग बच्चों को उपकरण देने की प्रक्रिया शुरू
x

बरेली: समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएम श्री योजना के तहत बीआरसी परसाखेड़ा मे शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के लिए कैंप लगाकर एलिम्को की टीम ने दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया। जिसमे 100 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया। बीईओ भानुशंकर गंगवार के देखरेख मे आयोजित इस कैंप मे एलिम्को की टीम मौजूद रही।

कैंप मे विभिन्न दिव्यांग वाले बच्चे बौद्धिक, श्रवण, दृष्टि बाधित, ऑर्थोपेडिक बच्चे एसएसए के 89 एवं पीएमश्री के 11 बच्चों का परीक्षण किया गया। इस मौके पर जिला समेकित शिक्षा शिल्पी श्रीवास्तव, स्पेशल एजुकेटर श्रीराम यादव एवं रूप बसंत आदि उपस्थित रहे।

Next Story