- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: दो मासूम...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: दो मासूम बहनों से दरिंदगी करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार
Tara Tandi
24 Feb 2025 11:50 AM IST

x
Bareilly बरेली । शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक दरिंदे ने घर में घुसकर 6 और 8 साल की दो सगी बहनों के साथ दरिंदगी की। घटना उस समय हुई जब बच्चियां घर में अकेली थीं। आरोपी मुनब्बर हुसैन मंसूरी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
मां के पहुंचते ही भागा आरोपी, पुलिस ने दबोचा
बता दें, घटना के दौरान बच्चियों की मां अचानक घर पहुंच गई, जिससे आरोपी मौके से भाग निकला। मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेरेबंदी कर आरोपी को रविवार रात पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भागने के प्रयास में उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी परिवार से था परिचित, सोची-समझी साजिश के तहत दिया घटना को अंजाम
पुलिस पूछताछ में मुनब्बर हुसैन मंसूरी ने बताया कि वह पीड़िता के पिता के साथ कारपेंटर का काम करता था। इसी वजह से उसका परिवार से आना-जाना था। उसे यह भी पता था कि दोपहर में पिता काम पर और मां घरेलू काम के लिए बाहर जाती हैं। इस मौके का फायदा उठाकर वह घर में घुसा और दोनों मासूमों के साथ घिनौनी हरकत की।
पुलिस ने किया एनकाउंटर, आरोपी को लगी गोली
इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो उसके दाएं पैर में लगी। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
TagsBareilly दो मासूम बहनों दरिंदगीमुठभेड़ गिरफ्तारBareilly two innocent sisters brutalityencounter arrestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





