उत्तर प्रदेश

Bareilly: पीलीभीत हत्याकांड में अनीस-नदीम की पत्नी का नाम आया सामने

Admindelhi1
5 Jan 2026 3:32 PM IST
Bareilly: पीलीभीत हत्याकांड में अनीस-नदीम की पत्नी का नाम आया सामने
x

बरेली: बवाल के आरोपी आईएमसी नेता एवं पार्षद अनीस सकलैनी की पत्नी यासमीन और वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी नदीम खान की पत्नी ने पूर्व सपा पार्षद की हत्या के लिए सुपारी की रकम और तमंचा मुहैया कराया था। सुपारी लेने वाले पीलीभीत के गैंगस्टर को बारादरी पुलिस ने जेल भेज दिया है और अब अन्य आरोपियों की तलाश की जा राही है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी एसपी सिटी एवं एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने बताया कि आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर इस्लामिया ग्राउंड जाने की कोशिश कर रही भीड़ ने 26 सितंबर 2025 को बवाल किया था। इस मामले मे दस मुकदमे दर्ज कर मौलाना तौकीर, आईएमसी के महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद अनीस सकलैनी, फैजुल नवी और मोईन समेत 80 से ज्यादा उपद्रवी जेल भेजे गए थे।

इन मुकदमों में सपा के पूर्व पार्षद चक महमूद निवासी फिरदौस खां ने गवाही दी है। इसके चलते अनीस सकलैनी समेत आरोपी उनसे रंजिश मानने लगे और अपनी पत्नी यासमीन से मिलकर फिरदौस की हत्या की साजिश रच दी। इस मामले में फिरदौस ने थाना बारादरी में अनीस सकलैनी की पत्नी यासमीन, बेटा अदनान के अलावा साजिद सकलैनी, नदीम खां, बबलू खां, मोबीन कुरैशी, नईम कुरैशी उर्फ लाली, फैजान कुरैशी और फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार देर रात फुरकान को गिरफ्तार कर रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।

Next Story