उत्तर प्रदेश

Bareilly: शहर के कई इलाकों में नगर आयुक्त ने सैंपलिंग की

Admindelhi1
8 Jan 2026 3:39 PM IST
Bareilly: शहर के कई इलाकों में नगर आयुक्त ने सैंपलिंग की
x

बरेली: इंदौर में दूषित पानी से लोगों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम हरकत मे आ गया है। बुधवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने टीम के साथ सिविल लाइंस, बिहारीपुर, किशोर बाजार और आजम नगर समेत तमाम इलाकों में जाकर पीने के पानी की सैंपलिंग कराई।

इस दौरान उन्होंने न सिर्फ पानी की गुणवत्ता की जांच कराई बल्कि स्थानीय लोगों से बातचीत कर पेयजल आपूर्ति और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि यदि किसी पर में गंदा पानी आ रहा है या पाइपलाइन से जुड़ी कोई समस्या है, तो उसकी सूचना तुरंत नगर निगम व नलकल विभाग को दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

निरीक्षण के दौरान जलकल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायत मिलते ही टीम मौके पर पहुंचे और तुरंत समाधान सुनिश्चित करे। पिछले दिनों मेयर डा. उमेश गौतम ने अधिकारियों के साथ बैठक करके दिशा निर्देश दिए थे। साथ ही स्वास्थ्य और जलकल विभाग को भी अलर्ट रहने को कहा गया था। सफाई निरीक्षक से पानी के नमूने भरने के साथ जोन वार मौका मुआयना कर रिपोर्ट बनाने की कहा गया है।

Next Story