उत्तर प्रदेश

Bareilly: धूप खिलते ही बदला मिजाज, दिन भर रहा अच्छा मौसम

Admindelhi1
12 Jan 2026 1:48 PM IST
Bareilly: धूप खिलते ही बदला मिजाज, दिन भर रहा अच्छा मौसम
x

बरेली: जिले का मौसम शनिवार को अचानक बदल गया। रात मे कड़ाके की ठंड से दिन मे चटक धूप खिलने से दूर हो गई। दिन भर धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने घरों से बाहर निकलकर अपने सभी काम निपटाने के साथ पार्कों में भी मस्ती की। घरों की छतों पर भी धूप का आनंद लेते हुए लोग दिखे। रात और दिन के तापमान मे करीब पांच गुना का अंतर देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान दो दिन में करीब 10 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। वही न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और यह प्रदेश में आजमगढ़, अयोध्या और फुरसतगंज के बाद सबसे कम रहा। मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार एक सप्ताह तक घने कोहरे का येलो अलर्ट है। करीब एक माह से शीतलहर के चलते काफी ठिठुरन रही लेकिन शनिवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही धूप निकली। हालांकि ग्रामीण इलाकों मे सुबह हल्का कोहरा रहा लेकिन 9 बजे तक कोहरा पूरी तरह छंट गया।

धूप की वजह से पाकी-बाजार में रौनक रही। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक मौसम मे खास बदलाव नही होगा। सुबह हल्का कोहरा छा सकता है लेकिन दिन में धूप निकलेगी। दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, जबकि रात में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

Next Story