उत्तर प्रदेश

Bareilly: इबादत का महीना शुरू, बाजारों में बढ़ी रौनक

Admindelhi1
19 Feb 2026 6:19 PM IST
Bareilly: इबादत का महीना शुरू, बाजारों में बढ़ी रौनक
x

बरेली: बुधवार को शाम होते ही दरगाह, मस्जिद और घरों की छतों से लोग रमजान के चांद दिखने का इंतजार करते रहे। लेकिन मौसम साफ नही होने की वजह से चांद नजर नही आया। इसके बाद दरगाह पर रात करीब 9 बजे परतापुर के लोग चांद देखने की शाहदत लेकर पहुंचे। दरगाह आला हजरत की तरफ से चांद दिखने का एलान किया गया है। गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान के चांद का दीदार होते ही शहर मे जश्न शुरु हो गया। चांद दिखते ही लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबाकरबाद दी।

सज्जादननशीन मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि मुसलमान इस मुबारक माह में ज्यादा से ज्यादा इल्में दीन सीखे। वही बाजारों मे चहल-पहल बढ़ गई। सैलानी, बिहारीपुर, किला, स्वालेनगर, कोहाड़ापीर, पुराना शहर, आदि इलाके गुलजार हो गए। रोजे की तैयारी के लिए जरूरत के सामानों की खरीद की। मुफ्ती साजिद हसनी ने कहा कि रमजान मे एक नेकी के बदलते सत्तर नेकियों का सवाब मिलता है। चांद की शाहदत और रमजान के एलान के बाद बाजार में लोग सहरी के सामान की खरीदारी के लिए दौड़ पड़े। शहर के आजमनगर, श्यामगंज, पुराना शहर, सैलानी, किला समेत अन्य बाजार में खजला फैनी, दूध और सहरी के लिए अन्य सामान को देर रात तक लोग खरीददारी करते दिखे। चांद रात में बाजार में रौनक देखते ही बन रही थी।

Next Story