उत्तर प्रदेश

Bareilly: मौसम विभाग ने तीन दिन कोहरे की चेतावनी जारी की

Admindelhi1
29 Jan 2026 7:35 PM IST
Bareilly: मौसम विभाग ने तीन दिन कोहरे की चेतावनी जारी की
x

बरेली: बारिश के बाद बुधवार दोपहर धूप निकली। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि तीन दिन कोहरा छाने के बाद फिर बारिश हो सकती है। 1 और 2 फरवरी को बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर देर रात तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में जिले में 31.8 मिमी बारिश हुई है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तक बारिश के आसार बने रहे, लेकिन इसके बाद धूप निकली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। वही न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। प्रदेश में बरेली की रात दूसरी सबसे ठंडी रही।

बुलंदशहर मे नयूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर है, इसलिए आसमान साफ रहने के आसार हैं। बारिश के बाद बनी नमी और बादलों की आवाजाही के कारण दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंडक का असर बना रहेगा। जबकि दिन में धूप निकलने पर तापमान में हल्का उछाल देखने को मिलेगा। बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Next Story