उत्तर प्रदेश

Bareilly: एक करोड़ दिलों तक पहुंचा परवाह अभियान का संदेश, बनाई नई मिसाल

Admindelhi1
2 Jun 2025 12:53 PM IST
Bareilly: एक करोड़ दिलों तक पहुंचा परवाह अभियान का संदेश, बनाई नई मिसाल
x

बरेली; सड़क हादसों मे कमी लाने के लिए एडीजी रमित शर्मा द्वारा शुरू किया गया डिजिटल अभियान ‘परवाह ने एक करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाकर नया कीर्तिमान रच दिया है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म फेसबुक, एक्स और भौतिक रूप से इतने लोग अब तक इस अभियान से जुड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शासन की मंशा के अनुरूप एडीजी रमित शर्मा के निर्देश पर पूरे जोन में 19 अप्रैल से 19 मई तक एक माह का डिजिटल सड़क सुरक्षा अभियान ‘परवाह शुरू किया गया।

अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क हादसो में कमी लाना था, ताकि जनहानि को कम किया जा सके। इस अभियान की डिजिटल सफलता में एआई पीआरओ जारविस और जोन के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों का विशेष सहयोग रहा। इन तकनीकी सहयोगियों की मदद से परवाह सोशल मीडिया पर अत्यधिक चर्चित और लोकप्रिय रहा। बरेली जोन पुलिस का यह सामूहिक प्रयास परवाह को सिर्फ एक अभियान नही।बल्कि एक जन-आंदोलन मे परिवर्तित करने में सफल रहा।

यह पहल इस बात का उदाहरण बन गई है कि कैसे डिजिटल माध्यमों के सही इस्तेमाल से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। भविष्य में भी बरेली जोन पुलिस इसी तरह के अन्य विषयों पर भी डिजिटल अभियानों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने के लिए तत्पर रहेगी। जोन की 11 सोशल मीडिया टीमों की सहभागिता से चलाए गए इस अभियान ने डिजिटल माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर अब तक एक करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बना ली। जोन में रामपुर को प्रथम, बरेली को दूसरा स्थान अभियान को प्रभावी बनाने और सोशल मीडिया टीमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कृत करने का भी निर्णय लिया गया।

इसके लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई, जिसमें डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज, एसपी रामपुर विद्यासागर मिश्र और एसपी साउथ बरेली अंशिका वर्मा शामिल थी। इनके मूल्यांकन में जनपद रामपुर को प्रथम, जनपद बरेली को द्वितीय और जनपद बरेली की ट्रैफिक पुलिस को तृतीय स्थान मिला है। जनपद मुरादाबाद, मुरादाबाद ट्रैफिक पुलिस और बदायूं को सामूहिक रूप से प्रोत्साहन पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।

Next Story