उत्तर प्रदेश

Bareilly: जिला अस्पताल में डॉक्टरों की सूझबूझ से बची मासूम की जान

Admindelhi1
7 Jun 2025 4:32 PM IST
Bareilly: जिला अस्पताल में डॉक्टरों की सूझबूझ से बची मासूम की जान
x
गंभीर हालत में पहुंची थी जिला अस्पताल

बरेली: बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज मे भर्ती हुई बच्ची के इलाज में लापरवाही का मामला फिर उजागर हुआ। सड़क हादसे मे गंभीर घायल हुई बच्ची के ऑपरेशन के लिए चार दिन तक डॉक्टर टालमटोल करते रहे, जब उसकी हालत गंभीर हो गई, तब उसे हायर सेंटर रेफर करने की जगह बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां डॉक्टरों ने बच्ची का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। गंभीर हालत में बदायूं निवासी 13 साल की बच्ची दिव्या बीती गुरुवार को देर रात जिला अस्पताल पहुंची तो यहां फौरन बच्ची की जांच की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन थियेटर मे बच्ची को शिफ्ट कर डा. रमेश दीक्षित ने एनेस्थीसिया दिया और वरिष्ठ सर्जन डॉ. एमपी सिंह के नेतृत्व में डॉ. अंजली सोनी, डॉ. मुग्धा शर्मा ने सूझ-बूझ के साथ बच्ची का सफल ऑपरेशन किया। इसमें स्टाफ नर्स भावना का भी सहयोग रहा।

वरिष्ठ सर्जन डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सड़क हादसे के चलते बच्ची के शरीर के अंदर मौजूद एलीन जिसका आकार महज 7 से 8 सेमी. होता है इसमें ब्लड भर जाने के कारण करीब दो किलोग्राम का हो गया था। अगर बच्ची का फौरन ऑपरेशन नही किया जाता तो बच्ची की मौत भी हो सकती थी।

Next Story