उत्तर प्रदेश

Bareilly: दंपति की मौत पर विवादित तरीके से संपन्न हुआ संस्कार

Admindelhi1
20 Jan 2026 6:27 PM IST
Bareilly: दंपति की मौत पर विवादित तरीके से संपन्न हुआ संस्कार
x

बरेली: शहर के राजेंद्रनगर मे एक शिक्षित परिवार मे बुजुर्ग दंपति की मौत होने के बाद परिवार वालों ने पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस इसे संदेह की नजर से देख रही है। पुलिस का कहना है कि दो व्यक्तियों की एक साथ इस तरह मौत होने पर भी सूचना न देना गंभीर विषय है। इसकी जांच कराई जा रही है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अंगीठी जलाकर सोए दंपति की मौत की सूचना मिली। मौके की जानकारी करने पर सामने आया कि उमाशंकर सक्सेना कृषि विभाग मे बीडीओ थे।

उनके दो बेटों की पहले मौत हो चुकी है। अब दो बेटे है। जिनमें आलोक सक्सेना डॉक्टर और नवीन सक्सेना व्यवसायी है। डॉ. आलोक ने पुलिस को बताया कि कमरे मे वेंटिलेशन नही है और अंगीठी जलने के चलते ऑक्सीजन खत्म होने से दम घुटने से हादसा हुआ है।

Next Story