उत्तर प्रदेश

Bareilly: प्रशासनिक सतर्कता के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई परीक्षा

Admindelhi1
20 Feb 2026 5:30 PM IST
Bareilly: प्रशासनिक सतर्कता के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई परीक्षा
x

बरेली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं जनपद मे दूसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली मे हाईस्कूल कंप्यूटर साइंस विषय मे 344 में से 323 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 21 अनुपस्थित रहे। वही इंटरमीडिएट के व्यवसायिक ट्रेड में 1023 पंजीकृत छात्रों में 1075 उपस्थित रहे। 45 छात्र गैरहाजिर रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के सिलाई विषय में 59 में से 25 और सामाजिक नागरिक शास्त्र विषय में 5304 में से 5111 परीक्षाथर्थी परीक्षा देने पहुंचे। 277 छात्र अनुपस्थित रहे।

डीआईओएस डॉ. अजीत सिंह ने परीक्षा के दौरान केंद्रों और स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के श्री गुरुनानक रिक्खी सिंह गल्स इण्टर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और एफआर इस्लामिया इंटर कालेज समेत कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। वही द्वितीय पाली में फतेहगंज पश्चिमी के जानकी देवी इंटर कॉलेज, मीरगंज के ब्रहमा देवी कन्या इंटर कॉलेज, आरपी इंटर फॉलेज, दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और चंद्र प्रकाश मेमोरियल इंटर कॉलेज धन्तिया का निरीक्षण किया।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरो की निगरानी व्यवस्था को परखा। डीआईओएस ने बताया कि दूसरे दिन किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नही पकड़ा गया। यूपी बोर्ड की ओर से गुरुवार को दोनों पालियों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिए की परीक्षाएं आयोजित की गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर और इंटरमीडिएट की व्यावसायिक ट्रेड का पेपर परीक्षार्थियों को काफी आसान लगा। परीक्षा केंद्र से बाहर आते समय विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र के पेपर पर विद्यार्थियों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी।।

Next Story