उत्तर प्रदेश

बरेली: सर्राफा व्यापारी की हत्या का मामला, परिवार वाले लूट के इरादे से हत्या की आशंका जता रहे पुलिस जुटी जांच में

Shiddhant Shriwas
17 Feb 2022 12:15 PM GMT
बरेली: सर्राफा व्यापारी की हत्या का मामला, परिवार वाले लूट के इरादे से हत्या की आशंका जता रहे पुलिस जुटी जांच में
x

फाइल फोटो 

सर्राफा व्यापारी लूटपाट का विरोध कर रहा था।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। बुधवार की देर रात बरेली में सर्राफा व्यापारी की हत्या कर दी गई। सर्राफा व्यापारी लूटपाट का विरोध कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, बहेड़ी के मोहल्ला रामलीला में रहने वाले 50 वर्षीय सराफा कारोबारी विनय महाजन के घर में लूट के दौरान उनकी हत्या कर दी गई। ये घटना बुधवार देर रात हुई है। वह अविवाहित थे और घर में अकेले ही रहते थे।
पड़ोस में ही रहने वाले विनय के भाई मनोज ने देर रात उनके दरवाजे पर आहट सुनी तो आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर अंदर पहुंचे तो उनका शव पड़ा था और सारा सामान अस्तव्यस्त था। इस आधार पर परिवार वाले लूट के इरादे से हत्या की आशंका जता रहे हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया इस मामले में एक व्यक्ति शक के दायरे में है। उसकी तलाश की जा रही है।
Next Story